HA29B2LbUAAO9Wd

ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती: कंडाघाट में 4जी संतृप्ति साइट का निरीक्षण

ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती: कंडाघाट में 4जी संतृप्ति साइट का निरीक्षण

अनिल कुमार गुप्ता, अपर महानिदेशक (दूरसंचार)/सलाहकार, हिमाचल प्रदेश एल.एस.ए., दूरसंचार विभाग ने दिनांक 10 फरवरी को कंडाघाट, जिला सोलन में जंगल बाशा 4जी संतृप्ति योजना साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साइट पर स्थापित दूरसंचार अवसंरचना का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत श्री गुप्ता ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर 4जी संतृप्ति योजना के उद्देश्यों एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, ताकि डिजिटल सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस सेवाओं तथा डिजिटल भुगतान जैसे सुविधाओं के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 4जी नेटवर्क सुदृढ़ होने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था बेहतर होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दूरसंचार विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि योजना के अंतर्गत सभी लक्षित क्षेत्रों में शीघ्र ही 4जी सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

HA29B2LbUAAO9Wd
HA29B2EaAAYFG3p

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर DoT UP(E) LSA में अपर महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल देते हुए सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।

Read More »

09.06.26 को श्री आशुतोष पांडेय, एडीजी (डीआईयू), उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए, दूरसंचार विभाग ने एनएडीटी, लखनऊ में आयकर विभाग के प्रशिक्षु अधिकारियों को संचार साथी, CEIR, TAFCOP एवं चक्षु जैसी पहलें तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव आदि पर विशेष जानकारी दी ।

Read More »

दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय , लखनऊ में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस–2026 पर 15th मई 26 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2261445 https://youtu.be/_kCUh9Jp64c?si=x43nAy_FKzN3fYR4

Read More »

दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए, लखनऊ द्वारा दिनांक 12.06.2026 को M/s ARTHLINK NETWORK PRIVATE LIMITED को यूनिफाइड लाइसेंस–VNO के अंतर्गत श्रेणी-B (उत्तर प्रदेश पूर्व सेवा क्षेत्र) आईएसपी लाइसेंस जारी किया गया।

Read More »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment Section

Accessibility options by NETOYED

Light-Dark
Created by logo