HA26jXXaAAAYGqU

कंडाघाट ब्लॉक, सोलन में 4जी संतृप्ति योजना साइट का दौरा

कंडाघाट ब्लॉक, सोलन में 4जी संतृप्ति योजना साइट का दौरा

10 फरवरी 2026 को अनिल कुमार गुप्ता, अपर महानिदेशक (दूरसंचार)/सलाहकार, हि.प्र. एल.एस.ए., दूरसंचार विभाग ने कंडाघाट ब्लॉक, सोलन में जंगल बागेतु 4जी संतृप्ति योजना साइट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में स्थापित दूरसंचार अवसंरचना की प्रगति और सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।

दौरे के दौरान श्री गुप्ता ने स्थानीय ग्रामवासियों से संवाद कर उन्हें डिजिटल भारत निधि (DBN) के अंतर्गत संचालित 4जी संतृप्ति योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुदृढ़ और विश्वसनीय मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है, जिससे डिजिटल सेवाओं तक आमजन की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल सशक्तिकरण, ऑनलाइन सेवाओं, ई-गवर्नेंस, डिजिटल भुगतान तथा आपातकालीन संचार सुविधाओं के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। ग्रामवासियों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलने पर संतोष प्रकट किया।

यह दौरा ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार तथा डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

HA26rX5aUAEaVr4
HA26jXXaAAAYGqU
HA26jXLaoAA0jJS
HA26chwaAAIRKgT

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर DoT UP(E) LSA में अपर महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल देते हुए सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।

Read More »

09.06.26 को श्री आशुतोष पांडेय, एडीजी (डीआईयू), उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए, दूरसंचार विभाग ने एनएडीटी, लखनऊ में आयकर विभाग के प्रशिक्षु अधिकारियों को संचार साथी, CEIR, TAFCOP एवं चक्षु जैसी पहलें तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव आदि पर विशेष जानकारी दी ।

Read More »

दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय , लखनऊ में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस–2026 पर 15th मई 26 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2261445 https://youtu.be/_kCUh9Jp64c?si=x43nAy_FKzN3fYR4

Read More »

दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए, लखनऊ द्वारा दिनांक 12.06.2026 को M/s ARTHLINK NETWORK PRIVATE LIMITED को यूनिफाइड लाइसेंस–VNO के अंतर्गत श्रेणी-B (उत्तर प्रदेश पूर्व सेवा क्षेत्र) आईएसपी लाइसेंस जारी किया गया।

Read More »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment Section

Accessibility options by NETOYED

Light-Dark
Created by logo